jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम ने ली मंत्रालय में बैठक

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा के आला नेताओं से विचार-विमर्श करने के लिए पिछले दो दिनों से दिल्ली में थे। मंगलवार सुबह वे वापस भोपाल लौट आए, सीएम शिवराज के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सुहास भगत भी आए हैं। माना जा रहा है कि कल एक जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है और इस बार इनमें नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। सीएम इसको लेकर मंत्रालय में चर्चा की, इसके बाद दोपहर तक मंत्री बनाए जाने वालों को दोपहर तक सूचना दी जा सकती है।

1 जुलाई का दिन फिक्स

- Install Android App -

पहले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए 30 जून का दिन सामने आ रहा था, लेकिन बाद में यह तारीख टल गई। अब एक जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार होना माना जा रहा क्योंकि कल देवशयनी एकादशी है और इसके बाद करीब 5 महीने तक कोई भी शुभ कार्य वर्जित रहेगा। ऐसे में एक जुलाई का दिन विस्तार के लिए फिक्स है बस मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले लोगों के नाम पर मंथन जारी है।

सीएम ने दो दिन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं से बात की। इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी दिल्ली पहुंच गए थे।