jhankar
ब्रेकिंग
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार

कांग्रेसी नेता की कोरोना से मौत, जबलपुर के अस्पताल में ली आखिरी सांस

कटनी। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से दूसरी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय कांग्रेसी नेता भुवनेश्वर गुड्डू दीक्षित की मौत हो गई है। भुवनेश्वर गुड्डू दीक्षित का कांग्रेसी नेताओं के साथ काफी मिलना-जुलना था। गौरतलब है कि इसके पहले कटनी के कांग्रेस नेता फिरोज अहमद की भी कोरोना से मेडिकल कॉलेज में मौत हो चुकी है। गुड्डू दीक्षित की 17 जून को कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें कटनी से जबलपुर भेज दिया गया था। आज सुबह 10 बजे उनका जबलपुर मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। गुड्डू दीक्षित जिला पंचायत कटनी के सदस्य भी थे। कटनी जिले के विजय राघवगढ़ के सक्रिय कांग्रेस नेता थे।