jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हायर सेकेंडरी हंडिया का शानदार रिजल्ट: 10वीं में 75% और 12वीं में 86% परिणाम, दुर्गेश व अंक... MP बोर्ड रिजल्ट: बेटियों का दबदबा, 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; यहाँ देखें टॉपर्स की पूरी जानकारी एकतरफा प्रेम में साजिश और हत्या : शादी रोकने के लिए पड़ोसन ने रची खौफनाक साजिश, मेहंदी लगाने के बहान... माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न : पुरुषोत्तम सारडा अध्यक्ष और विनीत राठी बने मीडिया प्रभारी MP Board Result 2026: लड़कियों ने मारी 'हैट्रिक', लड़कों को पछाड़कर मेरिट लिस्ट में किया दबदबा हंडिया : अंबेडकर जयंती पर युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम गोंदागांव कलां में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ(सम्बन्ध_भारतीय मजदूर संघ)जिला हरदा द्वारा भारत ... महाकाल भस्म आरती के नियम बदले, अब ऑफलाइन परमिशन खत्म-सिर्फ ऑनलाइन एंट्री इंदौर में बनेगी 30 मंजिला ऊंची बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और स्टार्टअप पार्क की सुविधा मंदसौर की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन के तहत महानगरों में बिखेरी मिठास

कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका, बीना से एक मात्र कांग्रेस की विधायक निर्मला सप्रे भी भाजपा में शामिल

जिले की 8 विधानसभा में से कांग्रेस से एक मात्र विधायक निर्मला सप्रे ने

- Install Android App -

मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा के दौरान राहतगढ़ में भाजपा की शपथ ली

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर। मप्र कांग्रेस में एक के बाद एक नेताओ का पलायन हो रहा हैं। यह नेता कांग्रेस छोड़ मप्र भाजपा को ज्वाईन कर रहे है।अभी सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव में धुंआधार प्रचार प्रसार में लगे हुए है। इधर कांग्रेस को इंदौर सूरत और पुरी के प्रत्याशियो से बहुत झटके लगे है तो वही सांगर जिले की 8 विधानसभा मंें से कांग्रेस से एक मात्र विधायक निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा के दौरान राहतगढ़ में भाजपा की शपथ ली। ज्ञात हो कि निर्मला सप्रे ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तथा दो बार के विधायक महेश राय को 6000 से अधिक मतों से पराजित किया था। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से एकमात्र बिना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी निर्वाचित हुआ था।
भाजपा में महिलाओ का सम्मान है
वििधायक निर्मला सप्रे से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि विगत दिनों पूर्व मप्र. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं के सम्मान में कुछ गलत बात कही थी। मैं भी आरक्षित वर्ग की महिला विधायक हूं और उसे बात से मुझे बहुत ठेस लगी। इसलिए मै अब भाजपा में शामिल हो रही हूं यहां पर महिलाओ के प्रति सम्मान है।