jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

कांग्रेस विधायक पर महिला से मारपीट, दुष्कर्म का मामला दर्ज,, भाजपा नेे कसा तंज

मकड़ाई समाचार धार। कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर एक विवाहित महिला ने मारपीट,दुष्कर्म एवं मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नौगांव थाने में शिकायत की है।
नौगांव थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर गंधवानी विधायक सिंघार केे विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओ में केस दर्ज किया है।अपनी शिकायत में महिला ने स्वयं को विधायक सिंघार की पत्नि बताया हैं।उसने आरोप लगाया कि विधायक ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया है। नवंबर 2021 सेे लेकर 18 नवंबर 2022 तक मारपीट दुष्कर्म अभद्र व्यवहार किया है। नौगांव पुलिस नेे शिकायत के आधार पर सिंगार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,377 और 498 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला जबलपुर की रहने वाली है। सिंघार से उसकी पहचान किसी कार्यक्रम में हुई थी।बाद में उनकी फोन पर भी चर्चा होती रही। सिंघार ने उससे कहा कि मै तुमसे शादी करुगां मेरे साथ रहो। इसकेे बाद वह दिल्ली गुुरुग्राम भोपाल और धार आवास में रही उसकेे शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब शादी की बात कही तो वह आनाकानी करने लगे। इसकी शिकायत करने की बात कही तो सिंगार ने महिला से 16 मार्च 2022 को भोपाल स्थित आवास में शादी कर ली और फिर प्रताड़‍ित करने लगे। महिला का आरोप है कि उसके साथ अप्राकृतिक कृत किया गया,  वह मेरी मर्जी के बिना मुझसेे संबंध बनाते रहे है। मुझे मारनेे की कोशिश भी कर चुके है।
इधर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक के खिलाफ एक महिला ने धार जिले के नौगांव थाने में दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका वाड्रा को भी इस मामले में एक्शन लेना चाहिए