jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार और बस की जोरदार टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत,शवों को निकालने गाड़ियों को काटना पड़ा

मकड़ाई समाचार गुजरात।नवसारी जिले में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। बस अनियं़ित्रत होकर सामने आ रही कार से सीधेे टक्कर हो गई। इस घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और कई यात्री घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और अन्य लोगों में इलाज के लिए घायलों को नजदीक अस्पलात में भर्ती करवाया है। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर वेसमा गांव के पास हुई है। ड्राइव करते वक्त ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा, जिससे बस अनियंत्रित हुई और उसने एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मार दी।

- Install Android App -

नवसारी में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई है। कार में सवार सभी आठ लोगों सहित 9 जनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल बस ड्राइवर सहित अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह बस सूरत से वलसाड जा रही थी।  हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतकों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शवों को निकालने के लिए दोनों गाड़ियों को काटना पड़ा है