jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हितग्राही समग्र आईडी संशोधन के लिए आफिसों के चक्कर लगाते हैं, लेकिन नहीं हो रहा सुधार

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। सरकार की अनेक योजनाओं आवश्यक डाक्यूमंेट लगते है। जिनमें आधार और समग्र आईडी जरुरी हैं।योजना के लाभ के लिए हितग्राही इन्ही कागजात के लिए मारा मारा फिर रहा है। जब तक ये डाक्यूमेंट नही होगें तब तक योजना का लाभ नही मिल पता है। इसमें समग्र आईडी के चलते लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने में दिक्कत आ रही है। लोग समग्र आईडी में संशोधन के लिए वार्ड आफिसों के चक्कर लगाते हैं, लेकिन सुधार नहीं हो पा रहा है।

- Install Android App -

दस्तावेजों में सुधार कराना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इसके चलते कई लोग अब इन सुविधाओं से वंचित भी हो गए हैं और आज भी क्षेत्रीय कार्यालय, जनमित्र केंद्र व निगम मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उदाहरण के तौर पर मुरार निवासी उमेश सिंह यादव अपने समग्र आईडी को आधार से लिंक कराने के लिए दो महीने से चक्कर लगा रहे हैं। । नगर निगम सीमा क्षेत्र में 25 क्षेत्रीय कार्यालय और 26 जनमित्र केंद्र बनाए गए हैं। जहां आमजन की समग्र आईडी, पेंशन, राशन कार्ड, कामकाजी सहित अन्य दस्तावेजों को आवेदन लेकर बनाया जाता है और संबंधित दस्तावेज में करेक्शन होने पर उसे दूर भी किया जाता है। नगर निगम में समग्र आइडी का भोपाल से सर्वर डाउन होने से कई लोगों का कार्य समय पर नहीं हो पाता है। इससे वह आए दिन परेशान होते हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी सॉफ्टवेयर अपडेट का कार्य चल रहा है इसलिए यह समस्या आ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल का कहना है कि नगर निगम की ओर से आए दिन विभिन्न वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें सामग्र आईडी, पेंशन, कामकाजी कार्ड व आईडी में करेक्शन सहित कार्य किए जाते हैं। जल्द ही एक बड़ा मेगा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।