jhankar
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन स्पर्धा आज गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...

किचन की चौखट से छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। कांशीपुर मुरार में रविवार की सुबह किचन की चौखट से ममता जाटव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के आत्महत्या करने का कारण पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। मुरार थाना पुलिस ने घरवालों की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है। कांशीपुरा निवासी पूरन जाटव की 23 वर्षीय पुत्री ममता बीकाम कर रही थी। रविवार की सुबह जागने के बाद वह पहली मंजिल पर स्थित किचन में चाय बनाने चली गई। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आई तो घरवाले उसे देखने गए। युवती को फांसी पर लटका देखकर घरवाले अवाक रह गए। युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मुरार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में युवती के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला है। मृतका का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

- Install Android App -

खुुरैरी गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की-

खुरैरी गांव मुरार में दो दिन पूर्व 40 साल के पप्पी शाह ने घर में फांसी लगा ली थी। घरवालों की नजर पड़ जाने पर फांसी का फंदा काटकर उसे उतार लिया। पप्पी शाह को जेएएच में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह पप्पी की मौत हो गई। मुरार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पनिहार में किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या की- पनिहार निवासी हूरन पुत्री शरीफ ने शनिवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे जेएएच लेकर गए, जहां किशोरी की मौत हो गई। पनिहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।