jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

सीएम के स्वागत का वीडियो बना रहे युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष की जेब कटी

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। नगर निगम में सफाई कर्मचारी रामसेवक चंडोलिया के घर से भोजन कर वापस जाते समय सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया गया। इस दौरान वीडियो बना रहे शिवपुरी दिनारा के भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष पंकज पुराणिक की जेब कट गई। कैमरे में जेबकट का चेहरा और जेबकटी की पूरी वारदात रिकार्ड हो गई। इस वीडियो को लोगों ने माधौगंज थाना प्रभारी संतोष यादव को भेज दिया है। पुलिस जेबकट की तलाश कर रही है।

- Install Android App -

नगर निगम कर्मचारी रामसेवक चंडोलिया के घर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोजन कर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ बच्चियों ने उनका तिलक कर माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के लिए जैसे ही उनकी गाड़ी रुकी, वहां पर मौजूद शिवपुरी दिनारा के मंडल उपाध्यक्ष पंकज पुराणिक मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान भीड़ में एक युवक भागता हुआ आया और पंकज की पीछे वाली जेब में रखे 8500 रुपये निकाल लिए। पैसे निकालते ही युवक तत्काल मौके से गायब हो गया। इसी दौरान दूसरा युवक वीडियो बना रहा था, इसी वीडियो में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। इस वीडियो को थाना प्रभारी को भेज दिया गया है। पुलिस ने जेबकट की तलाश प्रारंभ कर दी है।