jhankar
ब्रेकिंग
आज दिनांक 30 जुलाई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे हरदा: सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से युवक ने भी गंवाई जान किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण

मकड़ाई समाचार हंडिया। गुरुवार को किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल धार्मिक नगरी हंडिया पहुंचे जहां उन्होंने श्री रिद्धनाथ घाट पर मां नर्मदा का पूजन अर्चन किया। फिर भगवान रिद्धनाथ के दर्शन किए इसके बाद उन्होंने मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई हरदा मध्य प्रदेश ग्रामीण संपर्कता कार्यक्रम से 117.14 लाख रुपए की लागत से निर्मित नयापुरा से ऊंचान तक 2.50 किमी लंबे तथा 3 मीटर चौड़े ग्रेवल मार्ग के डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। तथा पीएमजीएसवाई-3 के अंतर्गत 878.66 लाख रुपए की लागत से हंडिया एनएच 59A से नयापुरा तक 13.94 किमी लंबे तथा 5.50 मीटर चौड़े मार्ग के सुदृढ़ीकरण चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों युवाओं महिलाओं के कल्याण और विकास के लिए काम किया जा रहा है। स्वस्थ्य के साथ सड़क शिक्षा रोजगार तथा स्वास्थ्य सहित कई कार्य किए जा रहे हैं,सुविधाओं का जिले में लगातार विस्तार हो रहा है।

- Install Android App -

इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष विजय पटेल, जिला मंत्री राहुल खत्री, मुकेश ओझा, जनपद सदस्य मंजू धनगर, सरपंच लखनलाल भिलाला, राहुल माली, गौरव तिवारी, जय किशन धनगर, पन्नालाल प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।