jhankar
ब्रेकिंग
आज दिनांक 30 जुलाई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे हरदा: सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से युवक ने भी गंवाई जान किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां

BREAKING NEWS : तीसरी मंजिल पर मकान की सामग्री चढ़ाते समय गिरी लिप्ट, मजदूर की मौत

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। नगर में तीसरी मंजिल पर मकान की सामग्री चढ़ाते समय लिफ्ट का संतुलन बिगड़ने से युवक लिफ्ट के साथ चालू बिजली के तारो से टकराकर बिजली के पोल साथ निचे गिर गया। साथ मे काम कर रहे मजदूर तुरंत उसे गंभीर अवस्था मे शासकीय अस्पताल बेड़िया ले गए। यहां उपचार के बाद परिजन सनावद अस्पताल ले गए। मामला गुरुवार करीब 6 शाम बजे का है। पुलिस ने बताया कि एजाज मंसूरी पिता इकबाल मंसूरी 23 वर्ष निवासी खुड़गांव सनावद का है। जो बेड़िया के जानूसा के यहां मकान की तीसरी मंजिल के छत पर मकान की सामग्री चढ़ाते समय लिफ्ट का संतुलन बिगड़ने से लिफ्ट के साथ बिजली के पोल के द्वारा टकराकर गिर गया। अस्पताल ले जाते समय एजाज की मौत हो गई। घटना के समय बिजली चालू थी जैसा ही हादसा हुआ ट्रांफार्मर में आग लगते ही बिजली गुल हो गई। पुलिस द्वारा घटना का मौका मुआयना की गया। वही बिजली कर्मचारियों द्वारा करीब एक घण्टे बाद लाईन दूरस्थ कर बिजली सप्लाई चालू की गई।