jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

किसान भाई निर्धारित समयावधि में अपनी फसलों का पंजीयन करायें

मकड़ाई समाचार हरदा। रबी उत्पादन वर्ष 2022-23 तथा विपणन वर्ष 2023-24 अन्तर्गत हरदा जिले में चना, मसूर एवं सरसों फसल के उपार्जन हेतु स्थापित 75 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन कार्य संचालित हो रहा है। उपसंचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग हरदा एम.पी.एस. चन्द्रावत ने बताया कि चना, मसूर एवं सरसों फसल के पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च है। फसल के पंजीयन में यदि कोई समस्या आती है, तो किसान भाई कार्यालय उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07577-225610 पर सम्पर्क कर अपनी समस्या का निराकरण कर सकतें है। उन्होने अपील की है कि जिन किसान भाईयों ने चना, मूसर एवं सरसों फसल का पंजीयन नहीं कराया है, वे अविलम्ब पंजीयन केन्द्र पर पहुंचकर उपार्जन हेतु निर्धारित समयावधि में अपनी फसलों का पंजीयन करावें।