jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

सिराली में घेरा बाजी प्रतियोगिता हुई रद्द, मंडल के कलाकार पहुंचे थाने, जमकर की नारेबाजी

मकड़ाई समाचार सिराली। सिराली में मेघनाथ चौक पर दिनांक 4 मार्च की रात्रि से घेरा बाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक इनामी मंडल शामिल हुए प्रतियोगिता में 14 मंडलों ने 351/- रुपए एंट्री फीस जमा की प्रतियोगिता का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। वही अचानक मौसम खराब हो जाने के कारण अधिक बारिश हो गई कार्यक्रम रद्द हो गया। प्रतियोगिता में कुल 7 मंडलों ने अपनी मंच पर प्रस्तुति दी थी। बाकी मंडल प्रस्तुति से शेष बचे थे। अधिक बारिश हो जाने के कारण समिति के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घर जाकर सौ गए। समिति के कार्यकर्ता कलाकारों की कोई नहीं सुन रहा था। दुर दरास से पधारे मंडलों के कलाकार बारिश में रात भर परेशान होते रहे।

मंडलों के कलाकारों का कहना था कि कार्यक्रम रद्द हो गया। हमें कोई तकलीफ नहीं है अचानक वर्षा हो गई। इसमें किसी की गलती नहीं है! समिति ने प्रतियोगिता रखी समिति की ओर से हमें एंट्री फीस वापस की जाए एवं हमारा वाहन खर्च हुआ एक – एक हजार की राशि प्रत्येक मंडल को सहायता अनुसार दी जाए।

- Install Android App -

वही समिति के मुख्य कार्यकर्ता प्रेम नारायण काजवे ने बताया कि हम किसी मंडल को कोई राशि नहीं देंगे। आप अपने अपने घर जा सकते हैं! आगामी तारीख में जब प्रतियोगिता होगी उसमें 14 मंडलों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। और कहा समिति के पास अभी एक भी रुपया नहीं है समिति के कार्यकर्ता बोले कार्यक्रम में विधायक जी आएंगे जब समिति को पैसा देंगे। मंडलों ने कहा समिति के पास पैसा नहीं था तो कार्यक्रम ही नहीं कराना था। जो मंडल इतनी इतनी दूर से आए हैं उनका खर्च कौन भरेगा।

मंडलों का कहना था हमें एक – एक हजार और एंट्री फीस वापस दी जाए। जिससे कि जो हमारा वाहन खर्च हुआ उसका भुगतान कर सके। रात भर खूब बहस चलती रही इसके बाद मंडलों के कलाकार सुबह 5:00 बजे थाना सिराली पहुंचे। वहां पर पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं सुनाई। उसके कुछ देर बाद मौके पर डायल 100 एवं थाना प्रभारी महोदय मौजूद हुए। मंडलों की समस्याओं को सुना थाना प्रभारी महोदय ने कहा यदि समिति नहीं दे रही तो पैसा मैं दे देता हूं। मंडल के कलाकारों ने कहा थाना प्रभारी महोदय आप इसका भुगतान क्यों करेंगे हमें समिति द्वारा चाहिए।

प्रतियोगिता समिति ने रखी है ! फिर समिति के चार लोगों ने आपस में बात की फिर 2 घंटे बाद प्रत्येक मंडल को एंट्री फीस एवं 1- 1 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। उसके बाद सभी मंडल के कलाकार अपने – अपने घर पहुंचे।