jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

harda news : मध्यप्रदेश में बड़े मामा बड़े मामा छोटे मामा भी कम नहीं, कृषि मंत्री कमल पटेल ने लाडली बहनों को बिठाकर झटपट दौड़ा दिया ट्रैक्टर !

मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। मध्यप्रदेश से मध्य प्रदेश से देश में अपनी मामा की छवि बना चुके शिवराज सिंह चौहान का 5 मार्च को जन्मदिन आता है। वे मध्यप्रदेश जैसे सूबे के सबसे अधिक कार्यकाल के अभी तक के मुख्यमंत्री हैं और उनकी छवि प्रदेश देश में मामा के होने के साथ किसान की भी है। लेकिन मध्यप्रदेश में एक और छोटे मामा है। जिनकी छवि कृषि विशेषज्ञ के रूप में मानी जाती है। वे है एमपी के किसान नेता कमल पटेल जो अभी शिवराज मंत्रिमंडल में खेती बाड़ी विभाग देख रहे हैं। जब वे राजस्व मंत्री थे। तब भी उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए कई नवाचार गढ़े। उन्हें जब से प्रदेश में द्वारा शिवराज सरकार बनने के बाद मंत्री बनाया गया है। तभी से वे किसान के खेत में किसान के पहुंचने से पहले पहुंच जाते हैं।

- Install Android App -

किसान होने के नाते वे किसानों की समस्याओं को भली – भांति जानते हैं। मध्य प्रदेश में आज फिर 5 मार्च का दिन था और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हैप्पी बर्थडे था लेकिन कमल पटेल भी इस दिन कुछ नया नवाचार करने को आतुर थे। पहले वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।वहा मुख्यमंत्री को बधाई दी और निकल पड़े हरदा की ओर जहा पर लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन था। बाकायदा कृषि मंत्री होने के नाते कमल पटेल मंच पर गए। कार्यक्रम को संबोधित किया। संबोधन करने के उपरांत कार्यक्रम स्थल से सीधे स्टेडियम में पहुंच गए। जहां पर उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में महिला स्व सहायता समूह को 80% सब्सिडी पर दिए गए ट्रैक्टर के स्टेरिंग पर हाथ रख दिया और खेती किसानी की छवि लिए झटपट उन्होंने लाडली बहना योजना की लॉन्चिंग पर बहनों के साथ स्टेडियम में ट्रैक्टर चला दिया।