jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

ग्राम चौकड़ी में नहर चौपाल सम्पन्न

मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम चौकड़ी में नहर चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में माचक उपशाखा की खिरकिया नहर के ग्राम चौकड़ी, लोथियाखेडी, पाहनपाट, कुडावा, सारंगपुर, धनवाड़ा एवं मुहाल खुर्द के किसान सम्मिलित हुए। चौपाल में कार्यपालन यंत्री डी. के. सिंह, अनुविभागीय अधिकारी माचक खिरकिया डी.के.शास्त्री जल संसाधन उपसंभाग खिरकिया, भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष मोहनलाल विश्नोई सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। नहर चौपाल में 124400 की राजस्व वसूली की गई। चौपाल में किसानों से प्राप्त 7 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। चौपाल में किसानों को जल की उपयोगिता के संबंध में लघु फिल्म प्रदर्शित की गई एवं नहर से सिंचाई के होने वाले जल के अपव्यय को रोकने हेतु समझाईश दी गई। किसानों द्वारा बताया गया कि इस वर्ष उन्हें सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी मिल रहा है।