ब्रेकिंग
देश की जनता के लिए जानना बहुत जरूरी 23 मार्च को शहीद दिवस क्यो कहा जाता है!  सभी अधिकारी राजस्व वसूली बढ़ाएं, प्रकरणों का निराकरण समय पर करें: कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजस्व अधि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। डेढ़ साल पहले जिस महिला का हुआ था मर्डर वो जिंदा घर लौटी ,परिजन कर चुके थे  अंतिम संस्कार,  महिला की ... हरदा जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित: नलकूप व हेण्डपम्प खनन के लिये अब लेना होगी अनुमति हरदा: पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना प्रभावित परिवारों को एनजीटी के आदेश अनुसार किया गया भुगतान:  13 मृतकों... नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा की सुश्री शीतल भलावी मुख्य नगरपालिका अधिकारी का निंदा प्रस्ताव पारित, स... Navodaya Class 6th Result 2025: तुरंत चेक करें अपना नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं का रिजल्ट, ये है डायरे... Ladli Behna Yojana 3.0: मध्य प्रदेश सरकार जल्द शुरू कर सकती है लाडली बहना योजना का तीसरा चरण, वंचित ... पत्रकारों से पुलिस नहीं पूछ सकती उनके सूत्र – SC

किस बात की जन आशीर्वाद यात्रा, कृषि मंत्री जी पहले किसानो के सवालो के जवाब दीजिए : मोहन बिश्नोई

हरदा। एक तरफ जिले का किसान भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है जिले मे पहले तो किसान सूखे की मार से बर्बाद हो गया थोड़ा बहुत जो फ़सल बची थी वो लगातार तीन दिन से भारी बारिश और बाढ़ से बर्बाद हो गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने आरोप लगाते हुए कहा की कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री मे थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो जन आशीर्वाद यात्रा की जगह किसानों को बीमा और राहत राशि तत्काल दे और जिन गरीबों के आशियाने बाढ़ मे डूब गए है । उन सभी बाढ़ पीड़ितों को तत्काल 50 -50 हजार रूपये सहायता राशि दी जाए हरदा की जनता ने 25 साल से आपको आशीर्वाद दिया आपने जनता को क्या दिया किसानों को 2022 का बीमा दिया नहीं वर्ष 2020 की 33% राहत राशि दी।  नहीं किसानों से बीमा राशि वितरण मे भारी लूट की गई किसानों से लगातार तीन साल से समर्थन मूल्य पर खरीदी मे भारी राशि ट्रालिया तुलवाने के नाम पर लिया गया। गरीबों को घटिया राशन दिया जा रहा है। ऐसे अनेक उदाहरण है कमल पटेल जबाब दे पहले की किसानों और गरीबों का शोषण क्यों हुआ ।और जब हो रहा था तब आप चुप क्यों थे।  भारतीय जनता पार्टी तत्काल बाढ़ पीड़ित परिवारों को सहायता दे और किसानों की सुध ले नहीं तो किसान कांग्रेस सभी कांग्रेस नेताओं,किसानों के साथ कल काले झंडे दिखाएगी।