हरदा ,खाद्य नागरिक अपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी “मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना” के माध्यम से बेरोजगार हितग्राहियों को प्रदाय केंद्र से उचित मूल्य दुकान तक राशन प्रदाय किए जाने हेतु 4 वाहन प्रदान किए गए हैं।
बुधवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना अंतर्गत स्वीकृत वाहनों को कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने हितग्राहियों को नवीन वाहनो की चाबी सौपी व वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, जिला पंचायत की कृषि समिति के अध्यक्ष श्री ललित पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया के अलावा योजना के 4 हितग्राही यामीन खान, वीरेंद्र निकुम , संजय कुमार, एवं अनिल उइके भी उपस्थित रहे।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)