jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

कृषि विभाग की डायग्नोस्टिक टीम ने फसलों का किया निरीक्षण*

हरदा ,कृषि विभाग की डायग्नोस्टिक टीम एवं प्रसार कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम छुरीखाल, सांरगपुर, बांरगी, कुकड़ापानी, सारसूद, अतरालिया, पड़वा, आमासेल, बम्हनगांव, चारूवा, लफागढ़ाना, छीपावड़, धनवाड़ा, जटपुरा, मरदानपुर, चिकलपाट, पाहनपाट, सांगवामाल, देवपुर, मुहालकलां, पहटकलां, पाटली, मोरगढ़ी, रूनझुन, सोनपुरा एवं बावड़िया, हरदा विकासखण्ड के ग्राम बुन्दड़ा, नांदरा, आदमपुर, गोला, नहालखेड़ा, भुवनखेड़ी, बालागांव, भादूगांव, रहटाखुर्द, रातातलाई, अजनास रैयत, बैरागढ़, बैड़ी, रेलवा, देवास, पिड़गांव, झाड़पा एवं पचोला एवं टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम भायली, बहराखेड़ी, सोडलपुर, आलमपुर, गोदागांवखुर्द, तजपुरा, पोखरनी, नौसर एवं रहटगांव का भ्रमण कर, कृषको के साथ उनके खेत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तम्बाकू की इल्ली, सेमीलूपर एवं कहीं-कहीं चने की इल्ली भी दिखाई दी, इनके नियंत्रण के लिए, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर द्वारा जारी एडवायजरी अनुसार लेम्डासायहेलोथ्रीन 4.90 सी.एस. 300 मिली/हेक्टयर या फ्लूबेडियामाइड 39.35 एस.सी. (150 मि.ली.) या फ्लूबेडियामाइड 20 डब्ल्यू.जी. (250-300 ग्रा./हे.) या स्पायनेटोरेम 11.7 एस.सी. (450 मिली/हेक्टयर) या क्लोरएन्ट्रानिलिप्रोल 09.30 + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 09.50 प्रतिशत जेड.सी. या थायोमिथोक्सम 12.60 प्रतिशत + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रीन 09.50 प्रतिशत जेड.सी. (125 मिली/हेक्टयर) या वीटाासयफ्लुथ्रीन + इमिडाक्लोप्रिड (350 मि.ली./हेक्टयर), 500 लीटर पानी में घोल बनाकर, छिड़काव करने की सलाह दी गई। कृषि विभाग के प्रसार कार्यकर्ता एवं कृषि वैज्ञानिकों की डायग्नोस्टिक टीम द्वारा यह भ्रमण अनवरत जारी रहेगा तथा कृषको के खेतो का निरीक्षण कर, उचित सलाह दी जायेगी।