ब्रेकिंग
शहडोल मे भारी बारिश ने ढाया कहर :  पानी भराव से मकान की दिवार ढही 2 लोगो की मौत हंडिया : मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, सड़क दुर्घटना में घायल की जिंदगी बचाये 25000 रूपये का ईनाम पाये – अभिनव चौकसेपुलिस अधीक्षक सामाजिक पहल:11 लड़कियों से शादी करने के लिए 1900 लड़कों का आवेदन: लड़को का आवेदन के बाद इंटरव्यू सेलर... बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912 पर दर्ज कराएं शिकायतें विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी

द कपिल शर्मा शो में मशहूर गुलाटी बनकर अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर को लेकर एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। खबर है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। हालांकि अभी भी वह अस्पताल में हैं। उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और जल्द से जल्द उनके ठीक होकर वापस घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

- Install Android App -

सुनील ग्रोवर अपनी सर्जरी के बाद अभी डॉक्टर के देख-रेख में हैं। इस खबर को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सुनील ग्रोवर शहर के एशियाई अस्पताल में हार्ट सर्जरी के बाद अब स्वस्थ हो रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि वह सुरक्षित हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सुनील को ढ़ेर सारा प्यार और प्रार्थना। ये खबर सुनकर उनके फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और हर कोई उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनकी हेल्थ पर अपडेट मांग रहा है सुनील ग्रोवर ने हमेशा से ही अपने फैंस और पूरे देश का दिल जीतने और उनका मनोरंजन करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। कपिल के साथ मिलकर उन्होंने कभी रिंकू भाभी बनकर तो कभी मशहूर गुलाटी बनकर लोगों को गुदगुदाया। कपिल शर्मा से हुए विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो को छोड़ दिया था।