jhankar
ब्रेकिंग
केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,... उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: स्टाम्प वेंडर के वारिस लौटाएंगे 2.87 लाख रुपये, समय पर भुगतान नहीं करने... सतवास में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न, रवि मातवा (देवास) की बैलजोड़ी रही प्रथम राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

कोरोनावायरस का प्रभाव हवा में

राखी सरोज :-

कोरोनावायरस के हवा में फैलने की बात कही जाने लगी है। 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने दावा किया कि हवा से भी कोरोनावायरस फैलता है। इन वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोनावायरस के कण बिना हवा के भी 8 से 13 फ़ीट की दूरी ते कर सकते हैं। यह बात पहले डब्लू एच ओ ने मानने से मना कर दी थीं किन्तु अब उसने इस बात को स्वीकार कर लिया है। कोरोनावायरस के हवा में फैलने पर हमें क्या करना चाहिए बचने के लिए और भारत जैसे देश पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

- Install Android App -

कोरोनावायरस के हवा में फैलने का अर्थ है वह कुछ दूरी तक प्रभाव डाल सकता है। इसका मतलब आप यह बिल्कुल ना समझे कि दिल्ली से कोरोनावायरस मुंबई या आगरा तक हवा में पहुंच जाएगा। ऐसा होना मुमकिन नहीं है। किंतु कुछ दूरी तक पहुंच सकता है। कुछ मीटर तक इसका प्रभाव फैल सकता है। हमें सावधानी रखनी जरूरी है, ताकि हम इसके फैलते प्रभाव से बच सकें। हमें बाहर निकलने से बचना चाहिए और यदि निकलना जरूरी लगें तो बिना मास्क के बाहर ना जाएं। लोगों से दूरी बना कर रखें, करीब दो फीट की दूरी बना कर रखें अपने और किसी अन्य के बीच।

अपने जीवन की सुरक्षा अपने खुद के हाथ में होती है। किसी अन्य पर अपने जीवन की सुरक्षा के लिए निर्भर नहीं हुआ जा सकता है। अपना ध्यान रखें एक जिम्मेदार नागरिक बनें।