हरदा / अब 20 सितम्बर से जिले में शासकीय और अशासकीय शालाओं में प्राथमिक कक्षाएं यानि पहली से पाचवीं तक की कक्षाएं कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रारंभ होंगी। उल्लेखनीय है कि समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं को पुनः प्रारंभ करने के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 9 सितम्बर को हुई बैठक में 20 सितम्बर 2021 से कक्षाओं के पुनः प्रारंभ करने के संबंध में निर्णय लिया गया था।
उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग प्रमोद सिह ने बताया कि स्कूलों में कक्षा 01 से 5वीं प्राथमिक स्तर की कक्षाएं कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रारंभ की जाएगी। कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए छात्रावास संचालित किये जाएगे। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को भी छात्रावास की सुविधा इस शर्त के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी कि छात्रावास में उसकी कुल क्षमता के 50 प्रतिशत क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी उपस्थित नहीं होना चाहिए ।
संचालित समस्त आवासीय विद्यालय कक्षा 08 वीं, 10वीं एवं 12वीं के लिए शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए संचालित किए जाएगे। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल एवं छात्रावास खोले जाएगे किन्तु इस शर्त के आधार पर कि छात्रावास में उसकी कुल क्षमता के 50 प्रतिशत क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी उपस्थित नहीं होना चाहिए।
जिला अंतर्गत संचालित स्कूलों, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों को खोले जाने के प्रस्ताव पर जिला आपदा प्रबंधन समिति से सहमति ली जाएगी। अभिभावकों की सहमति से ही विद्यार्थी विद्यालय, छात्रावास में उपस्थित हो सकेंगे। स्कूलों में भारत सरकार, राज्य स्तर से समय-समय पर जारी एस.ओ.पी. एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। 27 सितम्बर 2021 की टीकाकरण, ऑनलाइन कक्षाओं, डिजिटल माध्यम से पढाई इत्यादि शर्ते यथावत लागू होगी।
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर...
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब...
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां
परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर : बेटियों ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग...
मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश
सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब!
हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया
शादी के कार्ड से नहीं मिलेगा सिलेंडर, अब कैटर्स की बुकिंग के आधार पर दिया जाएगा
भगवान परशुराम जन्मोत्सव: धर्म की रक्षा के लिए अवतरित छठे अवतार की कथा !!
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
