बीजिंग। चीन ने वुहान से कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर हो रही आलोचना को टालने के लिए चीन ने जिस तरह से लड़ाई लड़ी है, उसे देखते हुए चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग ने गुरुवार को कहा कि घातक वायरस के स्रोत का पता करना महत्वपूर्ण था। विज्ञान के आधार पर इसे खोजने का प्रयास करने का उन्होंने समर्थन किया। चीन ने वुहान में बायो-लैब से निकलने वाले कोरोना वायरस के अमेरिकी आरोपों का सख्ती से खंडन किया है।
इसके बाद चीनी शोधकर्ताओं ने बुधवार को व्यापक रूप से यह रिपोर्ट दी कि घातक वायरस शहर में एक वेट मार्केट में जिंदा जानवरों को बेचने की वजह से फैला है। चीन की आधिकारिक मीडिया में रिपोर्ट दी गई है कि कोरोना वायरस के स्थानीय पुष्टिकरण के मामलों को लक्षित करने वाले शंघाई के हाल के शोध ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वुहान में समुद्री खाद्य बाजार पर हमले करना बकवास है। लिहाजा, यह साफ नहीं हो रहा है कि वायरस वुहान के वेट मार्केट से फैला है या नहीं।
वायरस से संबंधित विवाद और विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा वायरस के व्यापक अध्ययन के लिए हाल ही में पारित किए गए प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर ली ने यहां अपनी वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वायरस ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि यह एक नई बीमारी है। ली ने कहा कि चीन और कई अन्य देशों का मानना है कि नए कोरोना वायरस के स्पष्ट स्रोत का पता करना महत्वपूर्ण है।

