jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Ramayan की सीता Dipika Chikhlia ने शेयर की शादी की पुरानी फोटो

कोरोना वायरस लॉकडाउन में रामानंद सागर के पौराणिक शो Ramayan का पुन:प्रसारण होने से लोगों का घर में बैठे-बैठे मनोरंजन तो हुआ ही, साथ ही पुरानी यादें भी ताजा हो गई। दर्शकों की ही पुरानी यादें ताजा नहीं हुई बल्कि इस शो के कलाकार भी नॉस्टेल्जिया फील करने लगे। Dipika Chikhlia भी सीता के रूप में खुद का नया जन्म मानती हैं। दीपिका चिखलिया ने भी इस शो से जुड़ी कई यादें साझा की थी। उनके साथ राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल थे। लेकिन अब उन्होंने अपने रिअल लाइफ राम से परिचय करवाया।

दीपिका चिखलिया ने अपनी शादी के एल्बम से वरमाला की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दीपिका ने साल 1991 में हेमंत टोपीवाला से शादी की थी। इस शादी में अपने जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना भी शरीक हुए थे। इस पुराने फोटो में वह हेमंत के गले में माला डालती हुई दिख रही है। साड़ी में दुल्हन के रूप में बहुत खूबसूरत लग रही है।

- Install Android App -

दीपिका ने फोटो शेयर करते हुए फैन्स से पूछा कि क्या वे उनकी लव स्टोरी के बारे में जानना चाहते हैं? दीपिका ने लिखा, ‘क्या आप कभी जानना चाहेंगे कि मैं अपने पति से कैसे मिली।’

फिर क्या था उनका इतना लिखते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई कि वे स्टोरी जानना चाहते हैं।

रामायण में काम के पहले दीपिका ने कई टीवी शो में काम किया था। दीपिका ने रामानंद सागर के ही सीरियस ‘विक्रम बेताल’ में कई कहानियों में रानी का रोल किया है। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें रामायण में सीता का रोल पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्हें वो पहचान मिल चुकी थी जिसकी वजह से उन्हें काफी काम मिलने लगा था लेकिन इसके बावजूद उन्हें ऐसा रोल नहीं मिला था जो उनकी तकदीर बदल दे। दीपिका को सीता के रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट देना पड़ा था। इसके के अलावा 20-25 लड़कियों ने उस समय सीता के किरदार के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। इसके लिए सभी को 4-4 पेज दिए गए थे जिसमें डायलॉग्स थे। दीपिका ने बताया ‘रामानंद सागर डायलॉग बोल रहे थे और हमें चलकर सामने से आना था। उन्होंने कहा कि अब ऐसे आओ जैसे राम वनवास को जा रहे हैं। इसी वक्त वो हर चीज का मॉक टेस्ट भी ले रहे थे। इतने सब के बाद जब रामानंद सागर ने सब खत्म किया तब अंत में कहा कि यही हमारे सीरियल के लिए सीता होगी।’