jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Lockdown 5.0 लगने की चर्चाओं के बीच अचानक सोने के दामों में आया उछाल

Lockdown 5.0 को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। 31 मई को लॉकडाउन का चौथा चरण समाप्‍त होने जा रहा है। इसके बाद पांचवा लॉकडाउन कैसा होगा, इसे लेकर सबकी नज़रें सरकार के फैसले पर हैं। इन अटकलों का बाजार पर भी असर पड़ा है। आज सोने के दामों में अचानक उछाल आ गया है। बीते 4 दिन से सोने के भावों में गिरावट थी लेकिन आज दाम बढ़ गए हैं।

- Install Android App -

वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.33 फीसद या 155 रुपये की तेजी के साथ 46,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। एमसीएक्स पर अगर पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत की बात करें, तो यह शुक्रवार सुबह 0.43 फीसद या 198 रुपये की तेजी के साथ 46,691 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर 0.09 फीसद या 44 रुपये की तेजी के साथ 46,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।