jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

कोरोना संक्रमण से बचाव – जन जागरूकता के लिए बजा सायरन

मकड़ाई समाचार बैतूल|कोरोना संकट के प्रति आमजन को संवेदनशील बनाने एवं जागरूक करने के लिए मंगलवार को संकल्प अभियान के तहत प्रात: 11 बजे सायरन बजाकर मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों ने खड़े होकर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संकल्प लिया।
बैतूल नगर में डॉ. अम्बेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक आमला डॉ. योगेश पण्डाग्रे, कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस, पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद, सीईओ जिला पंचायत श्री एमएल त्यागी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौजूद रहकर उक्त संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विधायक, कलेक्टर एवं एसपी द्वारा दुकानों के सामने सर्किल बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी संदेश दिया गया। इसके अलावा मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को मास्क भी वितरित किए गए। साथ ही समझाईश दी गई कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क ही एक अचूक उपाय है। सभी से अपेक्षा है कि मास्क लगाएं। मास्क लगाने में किसी तरह की लापरवाही कोरोना संक्रमण फैलने का कारण बनेगी।
जिले के अन्य स्थानों पर भी संकल्प अभियान का आयोजन किया गया एवं आमजन को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।