jhankar
ब्रेकिंग
शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ...

BIG NEWS INDORE : क्राइम ब्रांच से रिटायर एसआइ ने 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर हुआ फरार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर |विजय नगर पुलिस ने क्राइम ब्रांच से रिटायर एसआइ नाथुराम दुबे पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दुबे ने किरायेदार की 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दुबे की तलाश में छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया।

- Install Android App -

टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक 10 वर्षीय बच्ची दोपहर को पांच वर्षीय बहन के साथ घर पर थी। नाथुराम उसके पास और चाय पीने के बहाने बैठ गया। उसने बच्ची के साथ हरकत की और भाग गया। बच्ची देर रात माता-पिता के साथ एसीपी सोनाक्षी सक्सेना के पास पहुंची और घटनाक्रम बताया। पुलिस ने पहले आपसी विवाद समझा और घर जाकर जांच की। बच्ची द्वारा बताए बातों की पड़ताल की तो सारा घटनाक्रम स्पष्ट हो गया।
ने दुबे की हरकत के बारे में सबसे पहले पड़ौसी को बताया था। पड़ौसी ने बताया कि बच्ची रोते हुए आई थी। इसके बाद उसने मां को काल कर घटना बताई। मां ने बच्ची के पिता को काल लगाया। पुलिस ने काल डिटेल निकाली जो सही निकली। रात एक बजे दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। देर रात एसआइ सीमा धाकड़ ने दुबे की तलाश में छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया।   दुष्कर्म की घटना को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को ही बच्ची और उसके माता-पिता के बयान ले लिए देर रात उसका मेडिकल चेकअप करवा लिया गया। सोमवार को पुलिस अब बच्ची को कोर्ट के जाएगी। कोर्ट के समक्ष धारा 164 के तहत बयान होंगे।