हरदा : जिले में शनिवार को दो अलग घटनाओ में दो युवक की मौत हो गई। हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम मांगरोल के दो युवक शनिवार को नेमावर साप्ताहिक बाजार से घर लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंडिया निवासी शिव (32 वर्ष) पिता रणछोड़ बिल्लोरे और उसका साथी राजेश वर्मा मोटरसाइकिल से नेमावर साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रहे थे।
इस दौरान हंडिया से करीब एक किलोमीटर दूर मांगरोल रोड पर नाले • से पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो.. गई। इसमें शिव बिल्लोरे की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम मसनगांव के पास हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर मैकेनिक की मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब 4 बजे शहर के वार्ड-दो की नई आबादी निवासी समीर (35 वर्ष) पिता चांद खान खंडवा जिले के छनेरा से मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इस दौरान इस दौरान मसनगांव के पास उसकी मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |