jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

खंडवा : घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम की दी जानकारी – पी. एल. वी. नारायण फरकले

स्वयं सहायता समूहों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया –

- Install Android App -

खंडवा : महिला सशक्तिकरण की दिशा में आज देश आगे बढ़ रहा है।आज हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए कार्य के अवसर प्रदान किए गए हैं। लेकिन कार्य के दौरान महिलाओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। और इन सभी समस्याओं से डटकर मुकाबला करने के लिए आपको अपने हक अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है यह बात पैरालीगल वालंटियर नारायण फरकले ने शिविर में कही।यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के निर्देशानुसार एवं सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री सूरज सिंह राठौड़ एवं विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे के मार्गदर्शन में गुरुवार दिनांक 29फरवरी को बैडियाव पंचायत भवन में आयोजित किया गया।
नारी परिवार की धुरी है महिला दो कुलो का नाम रोशन करती है।आज के समय में महिलाओं को शिक्षित एवं जागरूक होना आवश्यक है। नारायण फरकले ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, बाल-विवाह, घरेलू हिंसा, मानसिक हिंसा शारीरिक हिंसा बालकों का संरक्षण अधिनियम, चाईल्ड लाइन,डायल 100, माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम आदि की जानकारी दी।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच श्रीमती मीरा बाई आनंद राम पारे, सचिव दिनेश सराठे, रतन सिंधे ,शिव नागपुरे, प्रकाश, मुकेश, ज्योति, सुमन सहित स्वयं सहायता समूह, महाकाल जय श्री गणेश, महालक्ष्मी,सांई कृपा,राधे राधे, पशुपतिनाथ,शिवाय, महाकालेश्वर, मां नर्मदा, आदि समुह की 80महिलाएं, एवं 20 ग्रामिणजन उपस्थित थे