ब्रेकिंग
सामाजिक पहल:11 लड़कियों से शादी करने के लिए 1900 लड़कों का आवेदन: लड़को का आवेदन के बाद इंटरव्यू सेलर... बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912 पर दर्ज कराएं शिकायतें विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं...

खड़गे ने मोदी पर साधा निशाना, भारत मे लाना चाहते हैं हिटलरशाही

मुंबईः लोकसभा में कांग्रेस के नेता मलिक्कार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो, तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था। कर्नाटक से सांसद यहां बांद्रा में मुंबई कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘संविधान बचाव परिषद’ में बोल रहे थे।
खड़गे ने लगाया मोदी पर तानाशाही का आरोप
खड़गे ने कहा कि भाजपा के शासन में देश की स्थिति बिगड़ती जा रही है लेकिन कांग्रेस, आरएसएस, भाजपा और मोदी को उसी तरह से संविधान को नष्ट नहीं करने देगी जैसे अन्य संस्थानों को तबाह किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ संविधान का संबंध किसी खास जाति, धर्म या समुदाय से नहीं है, बल्कि समान रूप से हर एक भारतीय से है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘ संसदीय लोकतंत्र में स्वतंत्रता के किस अधिकार का भाजपा ने सम्मान किया है?’’
पिछले 70 सालों का हिसाब मांगने का भाजपा को अधिकार नहीं
महाराष्ट्र मामलों के कांग्रेस के महासचिव प्रभारी खड़गे ने कहा, ‘‘ भाजपा बीते चार साल में सही दिशा में चार कदम नहीं चल सकी। उनके पास कांग्रेस पर उंगली उठाने और हमसे यह पूछने का कोई अधिकार नहीं है कि हमने पिछले 70 साल में क्या किया।’’ लोकसभा सदस्य ने दावा किया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तबसे इसने अभिव्यक्ति की स्वंत्रता को नष्ट कर दिया है और लगातार प्रेस पर अंकुश लगा रही है। उन्होंने दावा किया, ‘‘ भाजपा देश में तानाशाही लाना चाह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो एडोल्फ हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था। संविधान खतरे में है और हमें इसे तबाह करने की भाजपा की कोशिश से लडऩे की जरूरत है।’’
संजय निरूपम ने क्या कहा
मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने कार्यक्रम में कहा कि देश की नींव को बनाने वाले सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत का संविधान देश की आत्मा है जिसकी आज हत्या की जा रही है। बीते चार साल में भाजपा ने अपनी इच्छा के मुताबिक नए नियम बनाए हैं जो देश के कानून एवं व्यवस्था के अनुसार नहीं है। कांग्रेस सांसद हुसैन दलवई ने कहा कि संविधान की रक्षा करने से ही देश महफूज होगा और लोगों से अनुरोध किया कि वे इसे बचाने के लिए लड़ें।