jhankar
ब्रेकिंग
बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान हेलीकॉप्टर से सटीक मिसाइलें दागकर भारत ने रचा इतिहास, बढ़ेगी सेना की ताकत नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया ईरान युद्ध, यूक्रेन संघर्ष और व्हाइट हाउस में गोलीबारी पर पुतिन-ट्रंप ने की बात सोना 1.49 लाख तो चांदी 2.34 लाख के पार शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

खण्डवा जनसुनवाई मे शिकायाती बॉक्स में आये कुल 83 आवेदन

खण्डवा।कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम को ध्यान में रखते हुए परम्परागत जनसुनवाई कार्यक्रम आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित होने से नागरिकों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन संकलित करने के लिए कलेक्ट्रेट के प्रमुख द्वार पर एक बॉक्स रखवा दिया गया है। मंगलवार को प्रातः 11 बजे दोपहर 1 बजे के बीच कलेक्ट्रेट के इस बॉक्स में कुल 83 नागरिकों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन डाले, जिसकी पावती नियुक्त कर्मचारियों ने आवेदकों को मौके पर ही दी। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आवेदकों की समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही की जायेगी।