jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

सुप्रीम कोर्ट ने :बाघी विधायकों से मिलने से किया इन्कार,सुनवाई टली 

बेंगलुरु। फ्लोर टेस्ट को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों से मिलने का मना कर दिया। कोर्ट न कहा कि विधायकों से मिलना उचित नहीं होगा। कोर्ट  ने रजिस्ट्रार जनरल को भी बागी विधायकों से मिलने के लिए अनुमति देने से इन्कार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को सुबह 10.30 बजे होगी।  इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में फ्लोर टेस्ट को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कांग्रेस के 22 बागी विधायकों की ओर से वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि बागी विधायक किसी कांग्रेसी नेता से नहीं मिलना चाहते। उन्हें इसे लेकर बाध्य करने के लिए कोई कानून नहीं है। उन्होंने कहा कि बागी विधायक संविधान के तहत हर सजा भुगतने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे किसी कांग्रेसी नेता से नहीं मिलना चाहते। उन्होने कहा कि विचारधारा के कारण इस्तीफा दे दिया गया, कोर्ट उसकी पेचीदगियों में नहीं जा सकता, स्पीकर इस्तीफे पर अनिश्चित काल के लिए नहीं टाल सकते।

- Install Android App -

दिग्विजय सिंह ने बागी विधायकों से मिलने के लिए दायर की याचिका:-इसी  बीच दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक हाईकोर्ट में मध्य प्रदेश के बागी विधायकों से मिलने के लिए याचिका दायर की है। साथ ही उन्होंने कहा कि भूख-हड़ताल को खत्म करने का फैसला तबतक नहीं लेंगे जबतक सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का कोई फैसला नहीं आ जाता। बता दें कि दिग्विजय आज ही सुबह बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे। यहां विधायकों से मुलाकात  की अनुमित न मिलने पर वे धरने पर बैठ गए। इसके बाद हिरासत में लिए जाने के बाद वे पुलिस स्टेशन में भूख-हड़ताल पर बैठ गए। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।