jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में गुंडागर्दी का तांडव! "मैं हूं इस शहर का बाप..." कहकर दो युवकों से मारपीट और पैसे छीनने का आ... 🔱 आज का राशिफल: 1 नवंबर 2026, रविवार : जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, किस राशि के चमके... मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश

खरगोन में 10 अप्रैल से गायब युवक का शव इंदौर में मिला, सिर पर चोट से हुई मौत

मकड़ाई समाचार खरगोन। खरगोन से 10 अप्रैल से गायब युवक का शव इंदौर के एमवाय अस्पताल में मिला। उसकी पहचान नहीं होने से इसे अज्ञात शव के रूप में रखा गया था, रविवार रात इसकी पहचान इब्रेश खान निवासी इस्लामपुरा के रूप में हुई है। 14 अप्रैल को इब्रेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। सोमवार सुबह मुक्तिधाम के पास इस्लामपुरा में युवक का जनाजा निकाला गया। इसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया और सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर में रोक-टोक की जा रही है। साथ ही कर्फ्यू में छूट के समय को भी परिवर्तित किया गया है। रविवार रात को प्रशासन ने सोमवार सुबह 8 से 12 बजे तक छूट देने के निर्देश दिए थे, इसे हटा कर अब दोपहर 12 से 2 बजे तक 2 घंटे की छूट देने की बात कही गई है।

- Install Android App -

सिर पर चोट लगने से हुई मौत, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

खरगोन में प्रभारी एसपी रोहित काशवानी ने कहा कि 10 अप्रैल को रात को एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी, तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई और खरगोन में शव को रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके बाद उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल के शवगृह में रखने के लिए भेजा गया था। 14 अप्रैल को एक युवक इब्रेश खान के गुमशुदा होने की रिपोर्ट मिली, जांच के बाद इंदौर भेजे गए शव से उसकी पहचान हुई। प्रभारी एसपी ने कहा कि युवक की मौत सिर पर चोट लगने की वजह से हुई है, इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या इसे दंगे के साथ जोड़कर देखा जा सकता है तो प्रभारी एसपी रोहित काशवानी ने कहा कि यह जांच करने के बाद ही साफ हो पाएगा।