jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल

भैंसदेही इलाके में भालू ने एक और ग्रामीण पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में किया भर्ती

मकड़ाई समाचार बैतूल। जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में ग्रामीणों पर भालू के हमले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को चार लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने की घटना के 24 घंटे बाद ही ग्राम चिखलाजोड़ी में सोमवार सुबह ग्रामीण भादू कोरकू पर भालू ने हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिखलाजोडी निवासी भादू कोरकू सुबह अपने खेत पर था। इसी बीच वहां अचानक भालू पहुंच गया और उसने भादू पर हमला कर दिया। भादू ने संघर्ष कर किसी तरह खुद को बचाया। भालू ने नाखूनों से उसके चेहरे, हाथ और सिर पर नाखूनों से गंभीर चोट पहुंचाई। जैसे तैसे उसने खुद को बचाया । परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनो के साथ उसे भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद लाए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

24 घण्टे में तीसरा हमला

भैंसदेही क्षेत्र में पिछले 24 घण्टे में भालू के हमले की तीसरी घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार को ग्राम सिहार और सिवनी गांव में चार लोगों पर भालू ने हमला कर दिया था। चारों को गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- Install Android App -

रात में पेड़ से उतरकर जंगल मे भागा भालू

रविवार को ग्राम सिवनी में तीन ग्रामीणों पर हमला करने के बाद भालू को जब खदेड़ा गया तो वह जंगल के पास आम के पेड़ पर चढ़कर बैठ गया था। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और वन विभाग की टीम पेड़ के आसपास मौजूद रहे। रात में भालू पेड़ से उतरकर जंगल मे भाग गया।सुबह ग्रामीणों ने आसपास तलाश भी की लेकिन कहीं नजर नही आया।

पानी की कमी से रहवासी इलाके में आ रहे भालू

दक्षिण वन मंडल के भैंसदेही एसडीओ आशीष बंसोड़ ने बताया कि पानी की तलाश में कई बार वन्य जीव रहवासी इलाके में आ जाते हैं। एक और ग्रामीण पर भालू के हमले की जानकारी मिली है। वन कर्मियों को घायल का उपचार कराने के लिए भेजा गया है। आसपास के इलाके में तलाश प्रारंभ कराई गई है। ग्रामीणों को समझाइश दी गई है कि वे अकेले खेतों की ओर न जाएं। रात में घरों से बाहर न निकलें।