jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

खातेगांव जनपद सभागृह में बीपीएमयू की बैठक सम्पन्न 

अनिल,उपाध्याय खातेगांव 

खातेगांव : जनपद पंचायत सभागृह में बीपीएमयू ( ब्लॉक प्रोग्राम और मैनेजमेंट यूनिट) की महत्वपूर्ण बैठक खातेगांव अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी प्रिया चंद्रावत की अध्यक्षता मैं आयोजित की गई ।  निपुण भारत प्रोफेशनल सुश्री शेफाली जोशी द्वारा कक्षा 1,2,3,4 के लिए एफ एल एन के अंतर्गत शाला स्तर पर किए जाने वाले कार्यों, शिक्षक द्वारा किए जाने वाले कार्यों, और जन शिक्षक बीएसी और बीआरसीसी द्वारा की जाने वाली मानिटरिंग के संबंध में विस्तृत रूप से पीपीटी के माध्यम से समझाया गया। सुश्री जोशी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से कक्षा 1 से कक्षा 4 तक के बच्चों को किस तरह से शिक्षक संदर्शिका और वर्क बुक के माध्यम से गतिविधियों सहित पढ़ाया जाना है। किस प्रकार से ट्रैकर भरा जाएगा। विकास खण्ड स्रोत समन्वयक कैलाश सिंह ठाकुर द्वारा भी एफएलएन अंतर्गत कि जाने वाली गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

अनुविभागीय अधिकारी प्रिया चंद्रावत ने भी सतत एवम् वास्तविक मॉनिटरिंग करने को कहा गया। सहायक संचालक एवम् विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सु श्री सिमरन सूर्यवंशी द्वारा विद्यालयों में प्रभावी मॉनिटरिंग करने के साथ ही रैंडमली कुछ विद्यालयों की सुबह 10:30 से 11 बजे के मध्य वीडियो कॉलिंग पर मॉनिटरिंग की जावे ।

- Install Android App -

बैठक में एफएलएन विकासखंड प्रभारी गंगा प्रसाद मालवीय ,बीएसी हरिप्रसाद लोचकर ,मनीष कौशल, श्रीमती अनिता जोशी, एवं जन शिक्षक श्री बलराम पुरोहित, हयात खान, राजीव बहोरे ,राजकुमार पुरोहित, धीरज शर्मा ,बनवारी पंचोली, अशोक भास्कर, मोहनलाल बारवाल ,जय नारायण पवार ,मोहन यादव ,अशोक गंगराड़े ,सुरेश चंद शर्मा ,नारायण तिवारी , रमेश चंद्र मार्सकोले,महेश चंद्र मर्सकोले गोविन्द चौबे, मूलचंद बासोदिय, मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

————-

————