खुशियों की दास्तां: हरदा की बेटी पलक विदेश उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए जायेगी। शिवराज सरकार की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना’ के तहत इंग्लेण्ड से एल.एल.एम. करेगी
हरदा / प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के विदेश में उच्च शिक्षा हेतु अध्ययन के लिये विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना प्रारम्भ की है। इस योजना के तहत हरदा शहर के श्यामा नगर की निवासी कु. पलक कुमरे को इंग्लेण्ड की केंट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ इंटरनेशनल लॉ विषय में एल.एल.एम. की पढ़ाई करने के लिये चयनित किया गया है। पलक को इस योजना के तहत 4.54 लाख रूपये से अधिक की मदद इंग्लेण्ड में एल.एल.एम. करने के लिये प्रदेश सरकार देगी।
पलक की माँ सीमा ने बताया कि वह कलेक्ट्रेट में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत है तथा इस छोटे से पद पर रहकर विदेश में बेटी को पढ़ाई कराना उनके बस की बात नहीं थी। प्रदेश सरकार की योजना की मदद से बेटी पलक विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण कर पा रही है, इसके लिये वह प्रदेश सरकार की हमेशा आभारी रहेंगी। उन्होने बताया कि पलक ने गत वर्ष इन्दौर रह कर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की पढ़ाई की और इस वर्ष वह इंग्लेण्ड जाकर एल.एल.एम. की पढ़ाई कर रही है।