jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

Indore News :पेट्रोल पंप पर बदमाश से डीजल के पैसे मांगे तो हवाई फायर कर भाग गया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर । शहर में पुलिस की चाक.चौबंद व्यवस्था के बाद भी बदमाशों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं। एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड़ स्थित गुरुकृपा एचपी पेट्रोल पंप पर रविवार को बदमाशों से डीजल के पैसे मांगे तो बदले कर्मचारी को धमकाते हुए हवाई फायर कर वहां से भाग निकले। पंप कर्मचारी ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने बताया कि कर्मचारी राजू साहू ने शिकायत में बताया कि कार क्रमांक MH 17 BV 3080 से आए चालक ने 3410 रुपये का डीजल भरवाया। डीजल भरने के बाद कार चालक बिना पैसे दिए गाड़ी लेकर भाग गया।

- Install Android App -

रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया हवाई फायर कर भाग गया

इसके बाद दो घंटे बाद वह पेट्रोल पंप के सामने से निकला तो पंपकर्मियों ने उसे पहचान लिया।जब उसे पकड़कर डीजल के रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया और गालियां देने लगा। कर्मचारियों ने जब उसे वाइपर से मारा तो वह वहां से भागने लगा। इस दौरान उसने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और हवाई फायर करते हुए भाग गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।