jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

गजब की टेक्निकः परीक्षा हाल से परीक्षार्थी ने पत्नी को व्हाटसअप पर भेजा प्रश्नपत्र

बिलासपुर| कालेज में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से आयोजित लाइनमैन पद की लिखित परीक्षा में एक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन लेकर पहुंच गया।  नकल करते हुए यह अभ्यर्थी ड्यूटी पर कार्यरत निरीक्षक की नजर से नहीं बच पाया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार बिलासपुर में विद्युत बोर्ड के लाइनमैन पद की लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से किया गया, जिसमें सभी परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षा केंद्र में अनुमति दी गई। परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन भी प्रवेश द्वार पर ही एकत्रित किए गए। बताया जा रहा है कि एक अभ्यर्थी की हरकतें निरीक्षक को संदिग्ध लगी, जिसके चलते उसकी चैकिंग ली गई तो उसके पास एक मोबाइल फोन उसकी पेंट की जेब में छिपा हुआ मिला।जिसे निरीक्षक ने अपने पास रखा वहीं, केंद्र अधीक्षक ने पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम की ओर से जब अभ्यर्थी का मोबाइल चैक किया तो व्हाट्सऐप पर आरोपी द्वारा नौ बजकर 56 मिनट पर सुबह के समय प्रश्न पत्र के प्रथम पृष्ठ का फोटो भेजा हुआ पाया गया। जिससे पता चला कि इस प्रश्न पत्र का फोटो अपनी पत्नी को भेजा था। इस दौरान आरोपी की पत्नी को भी पूछताछ में शामिल किया। वहीं, उसका मोबाइल फोन चैक किया तो प्रश्न पत्र उसके मोबाइल फोन पर भी पाया गया। डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि कालेज प्रशासन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। अभ्यर्थी व इसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है।