jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

बारिश व तूफान के कारण 100 पर्यटक फंसे पहाड़ियों में

मकड़ाई समाचारधर्मशाला| मकलोडगंज-भागसूनाग की प्रसिद्ध ट्रैकिंग साइट त्रियूंड की पहाडिय़ों में लगातार जारी भारी बारिश, हिमपात व धुंध के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व फरीदकोट सहित अन्य पड़ोसी राज्यों के 92 पर्यटक फंस गए। पर्यटकों के फंसे होने की सूचना प्रशासन को रविवार दोपहर को मिली।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार अत्यधिक बारिश होने के कारण त्रियूंड व भागसूनाग के नाले सहित अन्य छोटे-छोटे नालों में भी पानी का बहाव अधिक हो गया है। इस दौरान पहाड़ी में अधिक धुंध छाने से रास्ता व कोई सुरक्षित स्थान भी पर्यटकों को नजर नहीं आने लगा। वहीं, कुछ लोकल ट्रैकरों व गाइडों ने मौसम खराब होने के बावजूद पर्यटकों को बड़ी संख्या में त्रियूंड की पहाडिय़ों में पहुंचा दिया। बड़ी बात यह सामने आई है कि ये पर्यटक मकलोडगंज थाना के तहत गूलं चैक पोस्ट से होकर नहीं गए बल्कि वहां तैनात कर्मचारियों को गच्चा देकर इंद्रूनाग के चोहला-बनगोटू व अन्य रास्तों से होकर किर्थानी व माणा धार की तरफ से होकर त्रियूंड पहुंचे थे। अधिक बारिश व तूफान के कारण टैंट भी पहाड़ी में नहीं टिक पाए, जिससे भारी बारिश में पर्यटकों को वहीं फंसने के लिए मजबूर होना पड़ा। पर्यटकों के साथ नौ गाइड व हेल्पर भी मौसम के बिगड़े हालातों के कारण फंस गए थे। धर्मशाला प्रशासन को पहले त्रियूंड की पहाडिय़ों से नीचे की तरफ बनगोटू से ऊपर की माणा धार की तरफ 11 पर्यटकों सहित लोगों के फंसे होने की सूचना मिली, जिसमें छह लड़कियां, चार लडक़े व एक हेल्पर गाइड था।

- Install Android App -

यह सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से मकलोडगज पुलिस सहित स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम मौके के लिए रवाना हुई।मकलोडगज पुलिस सहित स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम  शाम को टीमें मौके पर पहुंची और देर रात सभी पर्यटकों को रेस्क्यू कर मकलोडगंज और धर्मशाला ले आई। ठंड अधिक होने के कारण इन पर्यटकों का बुरा हाल था। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक पहाडिय़ों में रात्रि ठहराव को निकल गए थे। सुबह तक मौसम के और अधिक गंभीर व धुंध में विजिविलिटी न होने के कारण ये पर्यटक वहीं फंस गए।

(मीडिया से प्राप्त जानकारी)