jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

ड्रोन कैमरे से पुलिस रखेगी आवाजाही पर नजर ,प्रशासन चौकस 1600 जवान किए तैनात

मकड़ाई समाचार हिमाचल प्रदेश | अंतराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 5 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।सात दिनों तक जिला मुख्यालय कुल्लू ड्रोन कैमरों की निगरानी में रहेगा। इसके साथ-साथ पुलिस कि चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। हर व्यक्ति, हर गतिविधियों पर पुलिस ड्रोन, पुलिस जवान, सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखेगी। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के लिए खाका तैयार किया गया है। जहां बजौरा से लेकर ढालपुर का पूरा इलाका व लेफ्टबैंक पुलिस की पैनी नजर में रहेगा। वहीं ड्रोन, निगरानी टावर से भी नजर रहेगी। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू 5 से 11 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक पर निगरानी रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल करेगी। इस बार उत्सव के दौरान कुल्लू पुलिस ड्रोन कैमरों के माध्यम से दशहरा उत्सव में आने वाले हजारों लोगों के साथ-साथ कुल्लू के रामशिला से लेकर भुंतर तक यातायात पर भी निगरानी बनाए रखेगी।

- Install Android App -

कुल्लू पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली–  ड्रोन कैमरा दशहरा उत्सव स्थल ढालपुर में आससमान में उडक़र उत्सव में आए हुए लोगों की निगरानी करेगा। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने जिला कुल्लू के आनी, निरमंड, बंजार, सैंज, भुंतर मणिकर्ण, पतलीकूहल, मनाली आदि सभी थाना चौकियों के प्रभारियों को दशहरा उत्सव को लेकर रात-दिन गश्त बढ़ाने के आदेश दिए हैं। गौर रहे कि इस बार दशहरा उत्सव में 1600 से अधिक पुलिस जवान, होमगार्ड और बटालियन समेत सुरक्षा संभालेंगे। डीएसपी रैंक के अधिकारी दशहरा उत्सव में सुरक्षा की कमान संभालेंगे क प्लान तैयार किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1600 जवानों को अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में तैनात किया जा रहा है।

 150 सीसीटीवी कैमरे निगरानी – बजौरा से लेकर कुल्लू के रामशिला तक नाके लगाए जाएगें। बजौरा से लेकर कुल्लू तक 150 सीसीटीवी कैमरे निगरानी रखेंगे। 100 कैमरे पहले स्थापित किए गए हैं। जबकि उत्सव में 50 और नए हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरों को स्थापिति किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देश दुनिया से आने वाले हर लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी