jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

गर्भवती महिला दो घंटे तक थाने की सीढ़ियों पर बैठी रही,लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई

भोपाल । पुतलीघर निवासी 20 वर्षीय महिला नौ माह की गर्भवती है। पति ने उसके साथ मारपीट की थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे परिजनों के साथ वह महिला थाने पहुंची। वह दो घंटे तक थाने की सीढ़ियों पर बैठी रही, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। अंत शनिवार सुबह चार बजे वह टीलाजमालपुरा थाने पहुंची। वहां उसके पति के खिलाफ दहेज एक्ट, मारपीट का केस दर्ज किया गया।पीड़ित महिला के भाई अल्ताफ अली ने बताया कि रात में वे लोग थाने की चौखट पर बैठे रहे। जब मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में करने की बात कही तो अंदर से एक हवलदार आया। उसने कहा कि अभी टीआइ मैडम नहीं हैं। सुबह आना तब एफआइआर होगी। अभी मामला आपस में सुलझा लो। अल्ताफ ने बताया कि बहन की शादी एक वर्ष पहले सोहेल के साथ हुई है। शादी के बाद से ही वह मारपीट कर रहा है। शुक्रवार को भी उसने बहन के साथ मारपीट की थी। टीला जमालपुरा थाना प्रभारी आरएस रेगर ने बताया कि महिला शुक्रवार दोपहर को पति के साथ आई थी।

दोनों को काउंसिलिंग की सलाह दी थी तो वे मान गए थे। महिला सुबह चार बजे शिकायत लेकर आई तो केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में महिला थाना प्रभारी अजीता नायर का कहना है कि मैं रात 10.30 बजे तक थाने में बैठी थी। देर रात तक ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया। अगर रात में भी कोई पीड़िता आती है तो उसकी बात सुनी जाती है। ऐसा संभव हो सकता है कि थाना के अंदर का गेट बंद हो और वह बाहर से ही चली गई हो। थाना के अंदर रात में दो महिला आरक्षक के तैनात होने के कारण गेट बंद कर दिया जाता है।

- Install Android App -