jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज हंडिया में महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न केम्पस ड्राइव में 35 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न सीईओ जिला पंचायत ने किया खेड़ा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण ग्राम रोजगार सहायकों को पिछले 5 माह से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार, आंदोलन की चेता... हरदा: आज धूमधाम से मनेगी भगवान नृसिंह जयंती अलवर में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, श्योपुर के 5 लोगों की मौत ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से जाना हाल, दिए दिशा-निर्देश कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद, द...

गर्लफ्रेंड की धमकी के बाद शादी से भागा दूल्हा, दुल्हन ने बराती से किया विवाह

मकड़ाई समाचार बैंगलोर। हम लोगों ने अक्सर यह कहनी सुनी था कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं। ऐसी ही एक कहानी कर्नाटक में एक शादी में देखने को जब दूल्हा वेन्यू से भाग गया। इसके बाद दुल्हन ने एक बराती से शादी की। यह घटना कर्नाटक के चिकमगलुरु जिले के एक गांव की है। बैंगलोर मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हे नवीन को उसकी गर्लफ्रेंड से शादी के बाद मेहमानों के सामने जहर खाने और शादी को तुड़वाने की धमकी दी। इससे घबराया नवीन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया।

- Install Android App -

मेहमानों में से खोजा दूसरा दूल्हा
नवीन के भागने से दुल्हन सिंधु और उसका परिवार सदमें में आ गया। इसके बाद दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने वहां मौजूद मेहमानों के बीच एक दूल्हे को खोजने का फैसला किया और उन्हें एक सूटेबल दूल्हा मिल भी गया, जो सिंधु से शादी करने के लिए सहमत हो गया। चन्द्रप्पा नाम का एक शख्स इस पूरी घटना का विटनेस भी था। वह सिंधु के साथ शादी के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दोनों परिवार के सदस्य खुशी-खुशी राजी हो गए और इस जोड़े को आशीर्वाद दिया। चंद्रप्पा पेशे से बीएमटीसी कंडक्टर है।

शादी के पहले के सभी प्रोग्राम किए थे अटैंड
रिपोर्ट के अनुसार, शादी से एक दिन पहले सब कुछ ठीक लग रहा था क्योंकि नवीन और सिंधु दोनों ने प्री-वेंडिंग फेस्टिवल्स को एंजॉय किया। दूल्हा शादी की सुबह तक विवाह स्थल पर मौजूद था, लेकिन बाद में वहां से गायब हो गया। दूल्हे के साथ दूल्हे का परिवार और दोस्त भी भाग गए।