ब्रेकिंग
Harda BIG news: आरोपी से पिस्तौल कारतूस जब्त, आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ी, कोर्ट ने भेजा जेल Khandwa News: जब तक आपका शरीर स्वस्थ नहीं है तो आपका मन मस्तिष्क कैसे स्वस्थ रह सकता है। डॉ अरुण जोश... Harda News: बलाही समाज विवाह सम्मेलन समिति हंडिया की बैठक रविवार को Harda News: पानी की समस्या को लेकर किसानों ने हरदा विधायक डॉ. दोगने को सोपा ज्ञापन Harda News: मानवता शर्मसार एंबुलेंस नहीं मिली तो हाथ ठेले पर युवक ने अपनी मां को ले गया! सीएमएचओ बोल... Harda Mandi Bhav: आज 18/05/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | Harda Mandi Rates Today खातेगांव : नेमावर के युवक का शव सीहोर जिले में एक पुलिया के नीचे मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी , पुलि... खातेगांव : रविवार सुबह 07 से 11 तक रहेगी विद्युत सप्लाई बंद BIG News : क्या भाजपा 400 आंकड़ा पार कर पायेगी...? दिया अमित शाह ने जबाब CG Crime: एक ही परिवार के 5 लोगो को मौत के घाट उतार कर हत्यारा झूला फांसी के फंदे पर

गर्ल्स हॉस्टल में लड़की का बाथरूम में वीडियो बनाते हुए सफाई कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा, मामला दर्ज

हॉस्टल के कर्मचारी ने हॉस्टल में लड़कियों के कई अश्लील वीडियो बनाए

कानपुर। चंडीगढ़ में हुई घटना एक बार फिर दोहराई गई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में लड़की का वीडियो बनाते हुए एक सफाई कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। यह घटना यहां तुलसी नगर इलाके में स्थित एक छात्रावास में हुई जहां मेडिकल की छात्राएं रह रही हैं। यहां आरोपी ने कथित तौर पर बाथरूम में लड़की का वीडियो बनाया।

छात्राओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत के मुताबिक, हॉस्टल के कर्मचारी ने हॉस्टल में लड़कियों के कई अश्लील वीडियो बनाए।

लड़की ने छीना फोन

- Install Android App -

गुरुवार को लड़कियों में से एक ने कर्मचारी को चुपके से वीडियो बनाते देखा और उसका फोन छीन लिया। लड़की ने कथित तौर पर ऐसे कई वीडियो देखे और शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने कहा कि लड़कियों की ओर से शिकायत मिली है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

Don`t copy text!