jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

गांजा खेप का पता लगाने गए पुलिस निरीक्षक पर तस्करों ने बोल दिया हमला

कर्नाटक। कलबुर्गी में गांजे की खेप के लेन देन होने को है कि जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर अपने 10 सहयोगी को लेकर रोकने पहुंचे तो अचानक बदमाशों ने हमला बोल दिया सभी पुलिस टीम घायल हो गई। इंस्पेक्टर के सिर पर चोट और पसली में फैक्चर हो गया है।कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा पर कलबुर्गी जिले के होन्नाली गांव में गांजा तस्करों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांजा की एक खेप का पता लगाने गए एक पुलिस निरीक्षक पर 30 तस्करों ने हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनिरीक्षक श्रीमंत इलाल का कलबुर्गी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है।