jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

राजस्थान में कई जिलो में तेज बारिश की चेतावनी

मकड़ाई समाचार राजस्थान । प्रदेश में जहां मानसून की विदाई हो जानी चाहिए थी मगर मानसून ने 13 सितंबर से माहौल बनाया है कि अभी तक राहत नही मिली है। पूरे प्रदेश में इस माह के अंतिम सप्ताह में भी तेज बारिश हो रहीहै जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बीती रात से कोटा, चूरू, झालावाड़, झुंझुनू, अजमेर, जयपुर, सीकर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, करौली में विभिन्न जगहों पर तेज बारिश हुई। जयपुर में अलसुबह से टोंक रोड, मालवीयनगर, जगतपुरा, सीकर रोड, सांगानेर सहित आसपास की जगहों पर तेज बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मेघ बरसने के साथ ही तेज हवाएं चलने के आसार हैं। राजधानी जयपुर की बात की जाए तो दिनभर हल्की बारिश होने के साथ ही ठंडी हवाओं का दौर लगातार जारी रहेगा।गुरूवार रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से अन्नदाताओं की चिंता बढ़ गई है। बाजरा, मक्का, तिल सहित अन्य फसलों को खराब होने का अंदेशा बना हुआ है। खेतों में पानी भरने से यह बारिश अन्नदाताओं के लिए राहत कम आफत बन गई है।