jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

गुंडों ने जहां मचाया था उत्पात, पुलिस ने वहीं निकाला उनका जुलूस

 मकड़ाई समाचार ग्वालियर। नशा कर सड़क पर जहां उत्पात मचाकर लोगों के दिलों में दहशत फैलाई थी वहीं पुलिस ने गुरुवार उन गुंडों का जुलूस निकाला है। जिन ठेलो, दुकानदारों पर वह रौब छाड़ते थे वह उन पर हंस रहे थे।

7 दिन पहले सड़क पर उत्पात मचाकर हंगामा करने वाले सिरफिर 4 बदमाशों को बुधवार दोपहर पुलिस ने हाइवे से गिरफ्तार किया था। गुरुवार दोपहर इनको इंदरगंज थानाक्षेत्र के ऊंट पुल से लेकर छप्परवाला पुल व नदीगेट तक पैदल ले जाकर उस दिन की पूरी घटना का मुआयना किया। इस दौरान लोग ने उनकी हंसी उड़ाते नजर आए।

- Install Android App -

इंदरगंज थाना पुलिस ने 7 दिन पहले नशे में सड़क पर उत्पात मचाने वाले 4 सिरफिरे गुंडे जीतू वाल्मीकि निवासी गैंडेवाली सड़क सरकारी मल्टी, रिंकू गोहर निवासी शील नगर, विकास राजावज निवासी गुढ़ा गुढ़ी का नाका, दलवीर कमरिया निवासी घासमंडी को बुधवार दोपहर हाइवे से गिरफ्तार किया था।

जबकि गिरोह के दो सदस्य हेमंत प्रजापति व रोहित तमर अभी फरार हैं। गुरुवार को कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस इनको पैदल लेकर वहां-वहां पहुंची जहां इन्होंने उत्पात मचाया था। इसका एक ही मकसद था जिस इलाके में उन्होंने दहशत फैलाई थी वहां उनके यह झुके हुए सिर दिखाकर बताया जा सके कि हर दहशत का यह अंजाम होता है।