jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

गुजरात: कांग्रेस विधायक कांति खराड़ी पर जानलेवा हमला ,,बीजेपी उम्मीदवार पारघी पर लगाया आरोप

मकड़ाई समाचार गुजरात ।  चुनाव केे दौरान आरोप प्रत्यारोप होता हेै कई बार समर्थको केे बीच लठ््ठम लठ्ठ भी हो जाती हैैं विधानसभा चुुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पूूर्व ही बनासकांठा जिले की अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित दांता सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक कांति खराड़ी पर हमला हुआ। इस मामले में उन्होने बीजेपी के उम्मीदवार लधु पारघी पर आरोप लगाया है।भाजपा प्रत्याशी लाधू पारघी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।
गुजरात विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। गुजरात की 93 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुकी है। इस वोटिंग के बीच एक बड़ी खबर बनासकांठा जिले से सामने आया है। जहां के दांता सीट के कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला हुआ है। दांता सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक कांति खराड़ी पर जानलेवा हमला हुआ है। कांग्रेस विधायक ने हमले का आरोप बीजेपी के उम्मीदवार पर लगाया है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि हमले से जान बचाने के लिए मुझे करीब 15 किलोमीटर तक दौड़ना पड़ा। उन पर हमले की बात सामने आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का ट्वीट भी सामने आया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के आदिवासी नेता और दांता विधानसभा उम्मीदवार कांतिभाई खराड़ी पर बीजेपी के गुंडों ने बेरहमी से हमला किया है।निर्वाचन आयोग द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।