jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

ट्रक और कार की सीधी टक्कर में 2 लोगो की जलकर मौत

मकड़ाई समाचार रीवा|  रविवार को करीब 1.30 चौरहटा क्षेेत्र जेपी रोड बायपास की हैं।जहां ट्रक औैर कार की सीधी भिडंत में दो लोगोे की  मौैत होे गई। घटना की सूचना मिलते कलेक्टर मनोज पुष्प,पुलिस अधीक्षक,नवनीत भसीन सहित तमाम प्रशासनिक अमला मौके पर पहुुंच गया।बता दें कि रविवार की रात करीब 1:30 चोरहटा थाना क्षेत्र के जेपी रोड बाईपास में ट्रांसफार्मर लेकर जा रहे एक ट्रक और कार में सीधी भिड़ंत हो गई, कार सीएनजी थी।

- Install Android App -

टक्कर होने के बाद ट्रक कार को करीब 200 मीटर से अधिक घसीटकर ले गया। इसी दौरान ट्रक और कार में आग लग गई। कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि जानकारी लगते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बचाव कार्य भी किया लेकिन तब तक युवक जल चुके थे। पुलिस प्रशासन के साथ जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। एफएसएल टीम बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन पता लगाने में जुटा है कि कार में जिंदा जलने से जिनकी मौत हुई है वह कहां के रहने वाले हैं। इनके नाम क्या है। पुलिस को प्रारंभिक में पता चला है कि गाड़ी नंबर एमपी 17 सीबी 968 अमित अग्रवाल बकिया कालोनी पड़रा के नाम से रजिस्टर्ड है। कार बुकिंग मे थी या फिर वह खुद सवार थे इसे लेकर पुलिस कार मालिक को को बुलाया है।