डैनी उतपुरे मकडाई समाचार बैतूल :- जिले में दिनांक 25 अगस्त 2021 को कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान द्वितीय चरण के प्रथम दिवस कुल 45367 व्यक्तियों का टीकाकरण कर 113 प्रतिशत लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि अर्जित की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ए.के.तिवारी ने बताया कि बैतूल जिले में दिनांक 25 अगस्त 2021 को कुल 45367 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया एवं 113 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गई। जिसमें प्रथम डोज के कुल 37421 एवं द्वितीय डोज के कुल 7946 हितग्राही सम्मिलित रहे। विकासखंड आमला को आवंटित 4500 लक्ष्य के विरुद्ध 4608 व्यक्तियों का टीकाकरण कराया गया एवं 102 प्रतिशत की उपलब्धि अर्जित की गई। इसी प्रकार विकास खंड आठनेर में 3000 लक्ष्य के विरुद्ध 2373 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 79 प्रतिशत, विकासखंड बैतूल में ग्रामीण बैतूल 4500 लक्ष्य के विरुद्ध 5819 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 129 प्रतिशत, विकासखंड बैतूल में शहरी क्षेत्र बैतूल 3000 लक्ष्य के विरुद्ध 3717 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 124 प्रतिशत, विकासखंड भैंसदेही में 3000 लक्ष्य के विरुद्ध 3531 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 118 प्रतिशत, विकासखंड भीमपुर में 3000 लक्ष्य के विरुद्ध 4882 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 163 प्रतिशत, विकासखंड चिचोली में 3000 लक्ष्य के विरुद्ध 2588 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 86 प्रतिशत, विकासखंड घोड़ाडोंगरी में 5000 लक्ष्य के विरुद्ध 6163 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 123 प्रतिशत, विकास खंड मुलताई में 4500 लक्ष्य के विरुद्ध 4912 हितग्राहियों को टीकाकृत कर
109 प्रतिशत, विकासखंड प्रभात पट्टन में 3500 लक्ष्य के विरुद्ध 3339 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 95 प्रतिशत एवं विकासखंड शाहपुर में 3000 लक्ष्य के विरुद्ध 3435 हितग्राहियों को टीकाकृत कर 115 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित किया गया।

