मकड़ाई समाचार हरदा। गेहूँ उपार्जन के लिये बुधवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मीटिंग हाल में सर्वेयरों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी शैलेष दुबे, जिला आपूर्ति अधिकारी एस.बी. वर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी व सर्वेयर नियुक्त करने वाली कम्पनी आर.बी. एसोशिएट्स के प्रतिनिधियों ने दिया। प्रशिक्षण में किसानों से एफ ए क्यू क्वालिटी का गेहूँ परीक्षण, आन लाइन मोबाइल एप से उपार्जन की जानकारियां दर्ज करना, नान एफ ए क्यू पाये जाने पर उसकी जानकारी मोबाइल एप पर दर्ज करने के संबंध में सर्वेयरों को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अधिकारियों ने बताया कि जो गेहूँ नमी युक्त है उसे सुखाकर लाने के लिये तथा जिसे अपग्रेड कर खरीदा जा सके उस गेहूँ को साफ करने के लिये किसानों को समझाइश दें।
ब्रेकिंग
