मकड़ाई समाचार हरदा। टिमरनी निवासी अमर सिंह राजपूत की मृत्यु गत जून माह में अज्ञात वाहन दुर्घटना में हो गई थी। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि अमर सिंह की पत्नी श्रीमती ज्योति राजपूत को हिट एंड रन एक्सीडेंट केस में ष्हिट एंड रन मुआवजा योजनाष् के तहत 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि मुआवजा राशि का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया जाएगा।
ब्रेकिंग
