jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

ग्राम मालौना में आयोजित नहर चौपाल में 89 हजार रूपये राजस्व वसूली प्राप्त हुई

मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में नहर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि बुधवार को ग्राम मालौना में नहर चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में हरदा उपशाखा के ग्राम मालौना, चारखेड़ा, गुरारखेड़ा, झाड़तलाई व टिमरनी के किसानों की नहर सिंचाई से सम्बन्धी शिकायतों का निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि नहर चौपाल में कुल 89621 की राजस्व वसूली विभाग को प्राप्त हुई।